फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The MLA personally checked the moisture content of PR paddy in the mandi using a meter.

Jind News: विधायक ने मंडी में खुद मीटर से जांची पीआर धान की नमी

Sat, 17 Oct 2026 03:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
The MLA personally checked the moisture content of PR paddy in the mandi using a meter.
फोटो 16जेएनडी19-पीआर धान की ढेरी पर पहुंच नमी की जांच करते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स् - फोटो : Samvad

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री शुक्रवार को दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से मुलाकात कर धान खरीद से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। विधायक ने मंडी में पीआर धान की ढेरियों पर पहुंचकर खुद मीटर से नमी की जांच की। दो ढेरियों में नमी 17 प्रतिशत मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनकी खरीद करने के निर्देश दिए।
विधायक के साथ मार्केट कमेटी सचिव योगेश कुमार और खरीद एजेंसी के इंस्पेक्टर अजय कुमार भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि वीरवार को हुई तेज बारिश के कारण मंडी में कुछ दिक्कतें आई हैं। बारिश से फसल को हुए नुकसान का जायजा लेने और किसानों व आढ़तियों की समस्याएं जानने के लिए वह मंडी पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि किसानों और आढ़तियों ने धान की लिफ्टिंग में देरी की समस्या उनके सामने रखी है। इस संबंध में संबंधित विभाग से बातचीत कर उठान की प्रक्रिया तेज करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों द्वारा धान में नमी की निर्धारित सीमा में छूट देने की मांग को लेकर भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बातचीत कर उनकी मांग को संज्ञान में लाया जाएगा। उचाना की जनता ने उन्हें विधानसभा में भेजा है, इसलिए उनका दायित्व बनता है कि वह मंडी में पहुंचकर किसानों और आढ़तियों से मिलें तथा उनकी समस्याओं का समाधान करवाएं। व्यवस्थाओं को धीरे-धीरे दुरुस्त किया जा रहा है।


किसानों के साथ खड़ी है सरकार
विधायक ने कहा कि किसानों की फसल की खरीद सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। किसानों की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमानुसार खरीद योग्य धान की खरीद में अनावश्यक देरी न हो और किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर पूर्व मंडी प्रधान सत्यनारायण मखंड भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed