{"_id":"6ad29a3d614a826a300febe4","slug":"fire-safety-mock-drills-conducted-at-five-locations-under-the-seva-sankalp-abhiyan-service-commitment-campaign-jind-news-c-199-1-sroh1006-162265-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच स्थानों पर फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच स्थानों पर फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के पांच स्थानों पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल आयोजित की गई। दमकल विभाग की टीमों ने कर्मचारियों को आगजनी की घटनाओं से बचाव, आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी और अग्निशामक यंत्रों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी।
अभियान के तहत जींद में एसडीओ कार्यालय डीएचबीवीएन, उचाना में मार्केट कमेटी कार्यालय, नरवाना में सिंचाई विभाग, जुलाना में बिजली विभाग और सफीदों में एसडीएम कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान संबंधित विभागों के कर्मचारियों और अन्य उपस्थित लोगों को अग्नि सुरक्षा के जरूरी उपायों से अवगत कराया गया। इस दौरान बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखना चाहिए।
आपातकालीन निकासी मार्ग का इस्तेमाल करते हुए लोगों को जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। कर्मचारियों को यह भी समझाया गया कि आपात स्थिति में किस प्रकार तत्काल कार्रवाई कर जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। दमकल कर्मियों ने बताया कि आग की शुरुआती अवस्था में अग्निशामक यंत्र का सही तरीके से उपयोग कर उसे फैलने से रोका जा सकता है। इसके इस्तेमाल के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखने और हवा की दिशा का ध्यान रखने की जरूरत पर भी जोर दिया गया।