फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Volunteers cleaned the premises and gave the message of cleanliness.

Jind News: स्वयंसेवकों ने परिसर की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 06 Jan 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Volunteers cleaned the premises and gave the message of cleanliness.
05जेएनडी02: एनएसएस ​शिविर के दौरान सफाई करती छात्राएं। स्रोत संस्थान। - फोटो : credit
जींद। जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन एनएसएस स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं और स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की व आसपास की सफाई करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के प्राचार्य सौरव भारद्वाज ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता ही सेवा है जैसे राष्ट्रव्यापी अभियानों का हिस्सा है जो स्वच्छता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है इस विषय में छात्रों को जागरूक किया। एनएसएस अधिकारी राजेश लांबा ने बताया कि एनएसएस के कार्यक्रम छात्रों को शारीरिक स्वच्छता, जैसे हाथ धोना, स्वच्छ कपड़े पहनना, आदि व्यक्तिगत स्वच्छता के विषय में स्वयंसेवक सेवकों व सेविकाओं को जागरूक किया। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी शैलेंद्र, राजीव, रामवीर और अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed