फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vinesh Phogat rejected the job and accepted the offer of Rs 4 crore

Jind News: विनेश फोगाट ने नौकरी को नकार लिया स्वीकारा चार करोड़ रुपये का ऑफर

Fri, 11 Apr 2025 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat rejected the job and accepted the offer of Rs 4 crore
10जेनएनडी12: विनेश फोगाट। फाइल फोटो
जींद। जुलाना से विधायक व पूर्व रेसलर विनेश फोगाट 2024 के पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबले तक पहुंची थींं। इसमें 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण वह फाइनल मुकाबला खेलने से पहले ही बाहर हो गई थीं। इसके बाद सीएम ने विनेश का सिल्वर मेडलिस्ट जैसा सम्मान करने का एलान किया था।
विज्ञापन

इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व रेसलर विनेश फोगाट के सामने तीन ऑफर पेश किए थे। इनमें एक तो सरकारी नौकरी, एचएसपीवी का प्लाॅट या फिर चार करोड़ रुपये कैश में से एक ऑफर चुनने की बात कही थी। इस पर विधायक विनेश ने अब 4 करोड़ रुपये का ऑफर स्वीकार किया है। उस समय विनेश फोगाट ओलंपिक से बिना मेडल ही देश लौटी थीं। बाद में वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनीं। कैश अवॉर्ड को लेकर विनेश फोगाट का सहमति का पत्र खेल विभाग को मिल चुका है। उन्हें राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लंबे समय तक कुछ नहीं मिला तो विनेश ने विधानसभा के बजट सत्र में कहा था कि सरकार ने उन्हें सिल्वर मेडल के बराबर सम्मान देने घोषणा की थी। 8 महीने बीतने के बाद भी उनको कुछ नहीं दिया गया। इसको लेकर उन्होंने दर्द जाहिर किया था। विनेश फोगाट ने कहा था कि यह बात पैसे की नहीं है, सम्मान की है। विनेश के मुद्दा उठाए जाने के बाद सीएम नायब सैनी ने बजट सत्र के दौरान 25 मार्च को कैबिनेट की बैठक बुलाकर विनेश फोगाट को सिल्वर मेडलिस्ट जैसे सम्मान के तौर पर तीन ऑफर पेश किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed