{"_id":"68bf37db97b2c5b0f0068b56","slug":"vinesh-phogat-made-her-photo-viral-by-adding-emoji-on-her-sons-face-jind-news-c-199-1-sroh1009-140550-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विनेश फोगाट ने बेटे के चेहरे पर इमोजी लगाकर वायरल की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विनेश फोगाट ने बेटे के चेहरे पर इमोजी लगाकर वायरल की फोटो
Tue, 09 Sep 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी37: विनेश फोगाट का बेटे कृधव के साथ सोशल मीडिया पर वायरल फोटो। सोशल मीडिया
जींद। जुलाना से कांग्रेस विधायक व पूर्व रेसलर विनेश फोगाट ने लगभग सवा दो माह बाद बेटे की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया है। फोटो में बेटे के मुंह पर इमोजी लगाई गई है। जन्म के बाद यह पहला फोटो शेयर हुआ है। इसमें बेटे के नाम की जानकारी भी दी गई है।
एक जुलाई 2025 को रेसलर विनेश फोगाट ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही परिवार के अलावा सोशल मीडिया पर बेटे के साथ विनेश का फोटो नहीं आया था। शनिवार देर शाम को विनेश फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने इसका नाम कृधव रखा है।
विनेश ने यह भी लिखा कि उनके पिता ने कृष्ण भगवान को हमेशा अपने हृदय में, आस्था में, प्रार्थनाओं में, जीवन के हर पल में धारण किया है और आज वह भक्ति हमारे बेटे के नाम (कृष्ण + माधव) के नाम से कृधव में जीवित हैं। इसके आगे विनेश ने लिखा है कि ईश्वर करे कि उसका जीवन उसके नाम की तरह दिव्य हो।