{"_id":"6973bde7da21ddda420f4343","slug":"vinay-jain-was-honored-upon-becoming-a-section-officer-jind-news-c-199-1-jnd1010-147449-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेक्शन ऑफिसर बनने पर विनय जैन का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेक्शन ऑफिसर बनने पर विनय जैन का सम्मान
विज्ञापन
23जेएनडी27: सैंक्शन ऑफिसर पद पर पदोन्न होने पर विनय जैन को बधाई देते हुए। स्रोत कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
नरवाना। सेक्शन ऑफिसर पद पर पदोन्नति मिलने पर विनय जैन का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के निजी सचिव जसबीर सिंह ने अपने आवास पर विनय जैन को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विनय जैन ने अपने सेवाकाल की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरवाना में लिपिक पद से की थी। इसके बाद उन्होंने विद्यालय लिपिक के रूप में भी सेवाएं दीं। शिक्षा विभाग में लंबे अनुभव, कार्यकुशलता और ईमानदार सेवाओं के चलते उनकी सेक्शन ऑफिसर के पद पर नियुक्ति को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
शहरी शिक्षा समिति नरवाना के महासचिव राजेश टांक दनौदा ने भी उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निजी सचिव जसबीर सिंह ने कहा कि विनय जैन का सेक्शन ऑफिसर बनना विभाग के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
राजेश टांक दनौदा ने कहा कि यह पदोन्नति युवाओं और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है व मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।