{"_id":"662c1ce667f33d894d068326","slug":"villagers-will-fast-unto-death-if-road-is-not-built-till-7-pm-jind-news-c-199-1-jnd1001-116275-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सात तक सड़क न बनने पर आमरण अनशन करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सात तक सड़क न बनने पर आमरण अनशन करेंगे ग्रामीण
Sat, 27 Apr 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी20: गतौली गांव में सड़क ना बनने पर रोष जताते ग्रामीण। संवाद
जुलाना। गतौली गांव से लेकर शामलो कलां तक सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। ग्रामीणों को सड़क नहीं बनने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक कर चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
गतौली गांव निवासी ढांडा खाप के पूर्व प्रधान नरेश ढांडा ने कहा कि सरकार ग्रामीणों के साथ अन्याय कर रही है। तीन माह से सड़क काे उखाड़ कर रोड़े तो डाल दिए मगर, बनाया नहीं है। कई बार विधायक और अधिकारियों के आगे ग्रामीणों ने दुखड़ा रोया, लेकिन आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों में सरकार और प्रशासन के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 7 मई तक सड़क नहीं बनाई गई तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे।