{"_id":"66a95b294ec6f6ef6708c237","slug":"villagers-troubled-by-contaminated-water-supply-reach-water-house-jind-news-c-199-1-jnd1001-120749-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दूषित पानी सप्लाई होने से परेशान ग्रामीण जलघर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दूषित पानी सप्लाई होने से परेशान ग्रामीण जलघर पहुंचे
Wed, 31 Jul 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी10: फिल्टर टैंक में पानी में मरा नजर आ रहा चूहा। संवाद
उचाना। दूषित पानी सप्लाई होने से गुस्साए ग्रामीण चाना कलां के खेड़ी मंसानिया रोड पर पुराने जलघर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि जो पानी के टैंक यहां पर है उनमें आसपास के लोग हवन सामग्री, पॉलिथीन डालने के अलावा महिलाएं आटा डालती हैं। इससे पानी दूषित हो रहा है। पानी फिल्टर करने के लिए जो चार टैंक बने हैं उनकी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दो टैंक तो खाली हैं। जिन टैंकों में पानी है उसमें मरे हुए चूहे उतरा रहे हैं। ग्रामीण सभी टैंकों की सफाई करने के साथ जो यहां पर टैंकों में आटा, प्लॉस्टिक पॉलिथीन एवं हवन सामग्री डालते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीण संजय, वीरभान, जसबीर, लखमी, सुरेंद्र, लीला ने कहा कि काफी समय से पार्क के आसपास के एरिया, वार्ड नंबर 11 एवं 13 में सप्लाई हो रहा पानी पीने लायक नहीं है। जो पानी फिल्टर के टैंक बने है उसमें से कुछ में पानी आ रहा है। कई टैंकों में तो घास, गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं। जो पानी आ रहा है उसको पीने से उल्टी, दस्त सहित अन्य बीमारी हो रही हैं। गंदगीयुक्त पानी इन दिनों सप्लाई हो रहा है। जो पुराना जलघर खेड़ी मंसानिया रोड पर है वहां से पार्क के आसपास घरों में पानी की सप्लाई हो रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि कई बार इसको लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब भी टैंकों में हवन सामग्री डालने के अलावा पॉलिथीन, आटा डाला जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि वो सख्त से सख्त कार्रवाई ऐसे लोगों के खिलाफ करे। इसके साथ जो दीवार रेलवे लाइन की तरफ टूटी हुई है उसे भी बनवाया जाए। जिस तरह से पानी की सप्लाई हो रही है उससे ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में पानी को लेकर परेशानी हो रही है। ये पानी न तो ग्रामीण पी सकते है न ही पशुओं को पिला सकते है। इस पानी से कपड़े धोना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
दीवार पहले भी बनाई जा चुकी है, अब दोबारा से बनवाएंगे। पुलिस को शिकायत देंगे जो पानी को गंदा कर रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही हो। फिल्टर पानी जहां से होता है वहां अगर गंदगी है तो उस समस्या को दूर किया जाएगा। ग्रामीणों को स्वच्छ पानी सप्लाई में दिया जाएगा। -सुनीता, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, उचाना।