फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers stopped overloaded dumpers passing through the village.

Jind News: गांव से गुजर रहे ओवरलोड डंपरों को ग्रामीमों ने रोका

Mon, 17 Jun 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 17 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers stopped overloaded dumpers passing through the village.
16जेएनडी25-गांव बहादुरगढ़ की फाटक के पास डंपर को रोके हुए ग्रामीण। संवाद
सफीदों। बहादुरगढ़ के रेलवे फाटक के पास रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से होकर गुजर रहे ओवरलोड मिट्टी से भरे डंपरों को अवरोधक डालकर रोक दिया। उनका आरोप है कि ओवरलोड डंपरों की वजह से गांव की गलियां तथा लिंक सड़कें टूटटने के अलावा अवैध खनन हो रहा है। सूचना पाकर डायल 112 पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव के खेतों से काफी समय से अवैध खनन किया जा रहा है। इस कार्य के लिए बड़े-बड़े डंपरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये डंपर ओवरलोड होकर चलते हैं। इनके ऊपर कोई तिरपाल नहीं डाला जाता है। इससे मिट्टी पूरे गांव में पैल गई है। धूल के गुबार उड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ओवरलोड डंपरों के कारण गांव की तमाम गलियां टूट गई हैं। गांव में कई स्थान पर पानी सप्लाई की लाइन भी टूट गई है। घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। इसके अलावा हाल ही में नई बनी मलार-बहादुरगढ़ तथा सिल्लाखेड़ी-रोझला सड़कों को भी इन ओवरलोड डंपरों ने तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि खेत से दो से तीन फीट मिट्टी उठाने की इजाजत है, लेकिन सभी नियमों को ताक पर रखकर पांच से छह फीट मिट्टी का खनन कर रहे हैं। जब वे इन डंपर चालकों को आराम से चलाने व मिट्टी के ऊपर तिरपाल डालने के लिए कहते हैं तो वे उन्हें गालियां देते हैं। इन डंपरों के कारण उनका व उनके परिवारों विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने साफ किया कि वे अब उनके जीवन को संकट में झोंकने वाले इन ओवरलोड डंपरों को गांव में नहीं चलने देंगे।

यदि खेतों से मिट्टी उठाई भी जानी है तो उन्हें हल्के वाहनों से उठाया जाए। ग्रामीणों ने इस मामले में प्रशासन से दखल देने की गुहार लगाई है और इन डंपरों पर रोक लगाने की मांग की है।

16जेएनडी25-गांव बहादुरगढ़ की फाटक के पास डंपर को रोके हुए ग्रामीण। संवाद

16जेएनडी25-गांव बहादुरगढ़ की फाटक के पास डंपर को रोके हुए ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed