{"_id":"685084a4c42d2d02f10b808e","slug":"villagers-reached-narwana-due-to-water-crisis-jind-news-c-199-1-jnd1002-136428-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जलसंकट, नरवाना पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जलसंकट, नरवाना पहुंचे ग्रामीण
Tue, 17 Jun 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी22-पानी की समस्या लेकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर मौजूद ग्रामीण। संवाद
नरवाना। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच दनौदा कलां और दनौदा खुर्द के ग्रामीणों की पानी की समस्या चरम पर पहुंच गई है। सोमवार को दोनों गांवों के दर्जनों ग्रामीण नरवाना जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे और एक्सईएन से मुलाकात कर उन्हें पानी की गंभीर समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने एक ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
ग्रामीणों की बात को गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही जेई को गांव भेजने के निर्देश दिए और कहा कि वह पूरे मामले की जांच कर जरूरी कदम उठाएं।
भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य सचिव नरेश दनौदा ने कहा कि दनौदा खुर्द के भिखापट्टी क्षेत्र की चौपाल के पास बसी कॉलोनी पानी की किल्लत के चलते परेशान है। कभी चहल-पहल वाली यह बस्ती अब वीरान होती जा रही है। हर साल यहां के कुछ परिवार पानी की असुविधा के चलते पलायन कर रहे हैं। दनौदा कलां की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। यहां पर भी काफी गलियों में पीने के पानी का भारी संकट बना हुआ है। नरेश दनौदा ने कहा कि गांव की पांच गलियां ऐसी हैं, जहां आज तक पाइपलाइन ही नहीं डाली गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में पानी आ भी रहा है, वह या तो जरूरत से बहुत कम है या फिर पीने के लायक नहीं है। लोगों को मजबूरी में अत्यधिक टीडीएस युक्त भूमिगत जल पीना पड़ रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
इस अवसर पर रामचंद्र, जोगेंद्र, शमशेर, अंकित, जयभगवान, शीलदास, बालांदेवी, गुड्डी अिाद माैजूद रहे।