फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers in Siwanamal are desperate for every drop of water, forced to fetch it from a distance of one kilometer.

Jind News: सिवानामाल में बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

Wed, 10 Jun 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Siwanamal are desperate for every drop of water, forced to fetch it from a distance of one kilometer.
10जेएनडी15-सिवाना माल में पानी के लिए नलकूप पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
सफीदों। सिवानामाल गांव में जून की तपती भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। महिलाओं और पुरुषों को रोजाना लगभग एक किलोमीटर दूर खेतों में लगे नलकूपों से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। इसके लिए भी एक-एक घंटे इंतजार करना पड़ता है। सुबह से लेकर रात तक पानी जुटाने की यह जद्दोजहद गांव की दिनचर्या बन चुकी है।
विज्ञापन

बागड़ू कलां में सात गांव के लिए बनाया गया जलघर जून माह में शुरू होना था लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उसे अभी तक चालू नहीं किया है। इसके कारण पेयजल समस्या और बढ़ गई है। सिवानामाल गांव में पेयजल की समस्या शुरू से ही है लेकिन पिछले दो साल से गांव में सूखा पड़ा हुआ है। गांव के अधिकतर हिस्सों में पानी की कमी है।
विज्ञापन

गांव में पेयजल समस्या पुरानी है लेकिन पिछले दो वर्षों में सूखे जैसे हालात ने स्थिति और गंभीर कर दी है। पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए लगाए गए दो ट्यूबवेल भी गिरते भू-जल स्तर के कारण बेअसर हो चुके हैं। गांव में पानी की एक बूंद तक नहीं है। हैंडपंप और सबमर्सिबल भी पानी की कमी के चलते काम नहीं कर रहे हैं। गांव का भू-जल स्तर इतना नीचे चला गया है कि अब अधिकांश स्रोत सूख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें तेज धूप में सिर पर मटके रखकर सुबह-शाम पानी लाना पड़ता है जबकि पुरुष बाइक से नलकूपों तक जाकर पानी भरते हैं। कई बार लोग सुबह चार बजे से रात 11 बजे तक पानी के इंतजार में लगे रहते हैं।
सिवानामाल गांव में भूमिगत पानी खारा है
ग्रामीणों रामेश्वर और रामस्वरूप का कहना है कि गांव सिवानामाल खारे पानी की समस्या से भी जूझ रहा है जिससे स्थिति और खराब हो गई है। गांव की समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।

वर्जन


बागड़ू कलां में जल घर का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। सभी गांव में पाइपलाइन भी दबा दी गई हैं। बिजली कनेक्शन जलघर के लिए लेना है जिससे बिजली निगम में अप्लाई किया जा चुका हैं। कनेक्शन रिलीज होते ही पानी की सप्लाई को शुरू कर दिया जाएगा। -राकेश शर्मा, एसडीओ जलापूर्ति विभाग सफीदों।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article