फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers gave the title of Kisan Kesari to INLD leader

ग्रामीणों ने इनेलो नेता को दी किसान केसरी की उपाधि

Tue, 09 Feb 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers gave the title of Kisan Kesari to INLD leader
मनोहरपुर गांव में आयोजित जनसभा में ग्रामीणों ने इनेलो नेता को दी किसान केसरी की उपाधि
विज्ञापन

जींद। जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और सब कुछ बंद हो गया था, उस समय भी किसानों की बदौलत ही अर्थव्यवस्था में सुधार आया था। प्रदेश सरकार तो केवल शराब व धान जैसे घोटालों में व्यस्त थी। अब भाजपा किसान वर्ग को बर्बाद करने पर तुली हुई है। यह कहना है इनेलो नेता एवं पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला का। वे मंगलवार को मनोहरपुर गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
अभय सिंह चौटाला का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर उन्हें किसान केसरी की उपाधि दी। चौटाला ने कहा कि उन्होंने जनजागरण अभियान शुरू किया है। आज कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसान दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है लेकिन भाजपा सरकार अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ रही है। प्रधानमंत्री राज्यसभा में किसानों का मजाक उड़ा रहे हैं। इसलिए किसानों को भी संगठित होकर भाजपा का मुकाबला करना होगा। आज देश व प्रदेश की सरकारें सत्ता में चूर होकर हर वर्ग को अपने पैरों तले रौंद रही हैं। उन्होंने किसानों के समर्थन में विधानसभा से त्यागपत्र दिया है। अब किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि जब तक किसान जागरूक नहीं होगा, तब तक सरकार शोषण करती रहेगी। यह लड़ाई शांतिपूर्वक एवं धैर्य के साथ लड़नी होगी। इस मौके पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, जिला प्रधान रामफल कुंडू, हलका प्रधान सुखजिंद्र सिंह उर्फ पप्पू रेढू, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी, बिजेंद्र रेढू, सतीश जैन, वेद सिंह मुंडे, सूबे सिंह लोहान, कृष्ण लाठर, अंग्रेज नैन, राजमोहन राणा, प्रदीप नैन खरल, शमशेर ढांडा, कर्ण सिंह अलेवा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed