{"_id":"6a0f49633be5dc463301d4d1","slug":"villagers-from-rajpura-bhain-have-demanded-the-replacement-of-old-electricity-wires-in-their-locality-jind-news-c-199-1-sroh1009-153791-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजपुरा भैण के ग्रामीणों ने मोहल्ले में पुराने बिजली के तार बदलवाने की मांग रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजपुरा भैण के ग्रामीणों ने मोहल्ले में पुराने बिजली के तार बदलवाने की मांग रखी
विज्ञापन
21जेएनडी06: लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में मौजूद अधिकारी व शिकायतकर्ता। स्रोत : प्र
जींद। समाधान शिविर में वीरवार को लघु सचिवालय में एडीसी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और विभागीय समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अतिरिक्त उपायुक्त ने समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गांव राजपुरा भैण के ग्रामीणों ने मोहल्ले में पुराने बिजली के तार बदलवाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से पुराने तार लगे हुए हैं। गांव मनोहरपुर निवासी सुखविंदर ने खेत में लगे खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करवाने की मांग की। शिकायतकर्ता संतरो ने अपने पोते का आधार कार्ड बनवाने और पात्रता अनुसार पेंशन सुविधा दिलाने की मांग रखी।
करसोला निवासी एक शिकायतकर्ता ने जमाबंदी रिकॉर्ड में संशोधन संबंधी शिकायत दी। इन सभी मामलों पर संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एडीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की छोटी से छोटी समस्या को लेकर भी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन
सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों और मांगों पर तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।