फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers and Khap Panchayats should support the police in the fight against drugs: SP

नशे के खिलाफ पुलिस का साथ दें ग्रामीण और खाप पंचायतें : एसपी

Wed, 09 Sep 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers and Khap Panchayats should support the police in the fight against drugs: SP
फोटो 09जेएनडी12-लोहचब गांव में ग्रामीणों को नशे को लेकर जागरूक करते हुए एसपी कुलदीप सिंह। स्रोत
जींद। पुलिस के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत गांव लोहचब में विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्रामीणों, खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग देने का संकल्प लिया। इस दौरान एसपी कुलदीप सिंह, सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार, नशा मुक्ति टीम प्रभारी नरेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी कुलदीप सिंह ने ग्रामीणों और युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार तथा भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। युवाओं को नशे से बचाना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने गांव को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री या सप्लाई किए जाने की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने बताया कि किसी आपात स्थिति, अपराध, दुर्घटना अथवा तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस तक सूचना पहुंचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाप पंचायतों ने दिया पुलिस को सहयोग का भरोसा
खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने पुलिस के नशामुक्ति अभियान की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। पंचायतें सामाजिक स्तर पर नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed