{"_id":"6ac296a77d78a273250e0590","slug":"villagers-adamant-on-the-demand-for-the-arrest-of-the-accused-who-assaulted-an-advocate-jind-news-c-199-1-jnd1012-161487-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अधिवक्ता से मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अधिवक्ता से मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण
विज्ञापन
4 सफीदों 1गांव हाट में दूसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे हुए किसान एवं ग्रामीण। स्रोत किसान नेता
सफीदों। गांव हाट के 33 केवी बिजलीघर में अधिवक्ता से मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना रविवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तीसरे और अंतिम दिन गांव के सरपंच समेत 10 किसानों ने भूख हड़ताल कर रोष जताया। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
भाकियू जिला अध्यक्ष नवीन मलिक की अध्यक्षता में हुई भूख हड़ताल में नफे सिंह इगरा, बारू राम रूपगढ़, इंदर सिंह कालवा, बलवान हाट, सत्यवान हाट, सरपंच बीरबल, नफे सिंह हाट, सियाराम हाट, राममेहर हाट और कर्मचंद हाट शामिल रहे। संघर्ष समिति अध्यक्ष कामरेड राधेश्याम हाट ने मंच संचालन किया। धरने में महिलाएं, मजदूर यूनियन और किसान संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
चार मांगों पर अड़े किसान
भाकियू जिला अध्यक्ष नवीन मलिक ने बताया कि किसानों की मुख्य मांगों में बिजली निगम के ऑपरेटर की गिरफ्तारी, बिजलीघर के पूरे स्टाफ का तबादला, गांव में खराब बिजली तारों को बदलना और योजना के अनुसार 24 घंटे बिजली आपूर्ति शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार हाट गांव को 2022 में जगमग योजना से जोड़ा गया था, लेकिन वर्तमान में करीब 13 घंटे ही बिजली मिल रही है। इसमें भी अघोषित कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
पांच लोगों पर दर्ज है केस
16 सितंबर को अधिवक्ता प्रवीण कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि घर की बिजली खराब होने की शिकायत लेकर बिजलीघर पहुंचने पर लाइनमैन रवि और ऑपरेटर मनीष ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने चोट पहुंचाने, शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एसडीओ ग्रामीण प्रभात, जेई रतनलाल, जेई राजेंद्र, लाइनमैन रवि और ऑपरेटर मनीष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। किसानों का कहना है कि केस दर्ज होने के बावजूद ऑपरेटर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।