फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vikas Bharat Sankalp Yatra reached Garhwali village

Jind News: गढ़वाली गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Mon, 18 Dec 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Vikas Bharat Sankalp Yatra reached Garhwali village
17जेएनडी16: कार्यक्रम में भाजपा नेत्री डाॅ पुष्पा तायल को सम्मानित करते हुए ग्रामीण। संवाद
जुलाना। विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को गढ़वाली गांव में पहुंची। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पुष्पा तायल ने शिरकत की। यात्रा में ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं को विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर निवारण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, बागवानी विभाग, समाज कल्याण विभाग, आयुष विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। जरूरतमंदों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस मुहैया करवाई गई। फैमिली आईडी को ठीक किया गया, राशन कार्ड को दुरुस्त करना, राजस्व विभाग द्वारा लोगो के कागजों को दुरुस्त किया गया। डाॅ. पुष्पा तायल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है क्योंकि लोगों की समस्याओं का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान किया जाता है। लोग ज्यादा ज्यादा कार्यक्रम में पहुंचकर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक हो रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। इस मौके पर बीडीपीओ प्रतीक कुमार जांगड़ा, सीडीपीओ संतोष यादव, कनिष्ठ अभियंता मार्किट कमेटी नरेश तायल, नीलम शर्मा, प्रिंसिपल ओमप्रकाश सिंगरोहा, सोमवीर प्रजापत, सुशीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed