फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   17th Annual Athletic Meet at Julana College; Sandeep and Kashish Named Best Athletes

Jind News: जुलाना कॉलेज में 17वीं वार्षिक एथलेटिक मीट, संदीप और कशिश बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Sun, 27 Sep 2026 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
17th Annual Athletic Meet at Julana College; Sandeep and Kashish Named Best Athletes
26जेएनडी30: दौड़ प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए कॉलेज की छात्राएं। संवाद
जुलाना। एसएमएसएल राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को 17वीं वार्षिक एथलेटिक मीट-2026 का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह के मार्गदर्शन और खेल प्रभारी सहायक प्रोफेसर हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न दौड़ और फील्ड स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्र वर्ग में 100, 200, 400 और 1500 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, गोला फेंक और भाला फेंक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। छात्रा वर्ग में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 1500, 1000 और 750 रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई। वहीं सर्वश्रेष्ठ एथलीट छात्र और छात्रा को 2500-2500 रुपये से सम्मानित किया गया। प्रथम वर्ष के छात्र संदीप ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट छात्र और प्रथम वर्ष की छात्रा कशिश ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट छात्रा का पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह ने विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रभारी हिमांशु शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों का आभार जताया।
फोटो कैप्शन
26जेएनडी30: दौड़ प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए कॉलेज की छात्राएं। संवाद
26जेएनडी31: प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कॉलेज स्टॉफ। संवाद

26जेएनडी30: दौड़ प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए कॉलेज की छात्राएं। संवाद

26जेएनडी30: दौड़ प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए कॉलेज की छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed