{"_id":"6ab8324ca5e5e1b7db01283e","slug":"daughters-win-gold-in-state-level-cricket-five-selected-for-the-national-team-jind-news-c-199-1-sroh1006-161025-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बेटियों ने राज्यस्तरीय क्रिकेट में जीता स्वर्ण, पांच का नेशनल टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बेटियों ने राज्यस्तरीय क्रिकेट में जीता स्वर्ण, पांच का नेशनल टीम में चयन
विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी15-विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री द्वारा सम्मान समारोह में सम्मानित की गई खिलाड़ी। स
विज्ञापन
उचाना। बेटियों ने 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके आधार पर पांच बेटियों का चयन टीम हरियाणा की टीम में हुआ है। इस उपलब्धि पर मंगलपुर गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया। सभी खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर की छात्राएं हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री पहुंचे। विधायक ने राज्य स्तरीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीम की सभी 16 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम हरियाणा मोनिका, सोनम, राशि, प्रांची और तन्नू का चयन हुआ।
समारोह में सरपंच सुनील की ओर से गांव के विकास और स्कूल से संबंधित रखी गई मांगों में लाइब्रेरी निर्माण, तालाब का सुंदरीकरण, स्कूल में शेड सहित अन्य मांगों को पूरा करने की घोषणा विधायक ने की। विधायक ने कहा कि बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उचाना हलके, जींद जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।
विज्ञापन
खेलों में बेटियों की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और सुविधाएं उपलब्ध करवाने की है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अन्य बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार अनेक योजनाएं चला रही है और खिलाड़ियों को इनका लाभ देने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर रतनलाल, अमित, रमेश अत्री, देवेंद्र मंगलपुर, मा. रामप्रसाद, राजेंद्र सिहाग, सुरेंद्र जिला पार्षद, सत्यवान दुर्जनपुर मौजूद रहे।