फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   vetnari without fecilities, jind

सफेद हाथी बना जींद वेटनरी पॉलीक्लीनिक

Sun, 25 Sep 2016 12:35 AM IST
jind
jind Updated Sun, 25 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
vetnari without fecilities, jind
बन कर तैयार सफीदों रोड पर पशु पॉलीक्लीनिक। - फोटो : bureau

विज्ञापन
जिले के पशुपालकों के लिए 43.54 करोड़ रुपये से बन कर तैयार पशु पॉलीक्लीनिक का भवन सफेद हाथी साबित हो रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी पशु पालकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि यह परियोजना पिछले कई माह से तैयार है, लेकिन अभी तक यहां पशुओं के इलाज में प्रयोग होने वाला कोई भी उपकरण नहीं पहुंचा है। जींद जिले को पशु व्यापार का हब माना जाता है। अकेले जींद शहर में करीब 300 दूध डेयरी हैं, जिनमें करीब पांच हजार मुर्राह नस्ल की भैंस रखी गई हैं। जिले में कुल पशुओं की संख्या डेढ़ लाख है। इसके बावजूद यहां पशुपालकों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए सरकार ने सफीदों रोड पर पशु पॉलीक्लीनिक का निर्माण तो कर दिया, लेकिन यहां उपकरण नहीं पहुंचे हैं।

अब हिसार का सहारा
फिलहाल गंभीर रूप से बीमार पशुओं को इलाज के लिए पशुपालक हिसार स्थित लाला लाजपत राय पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में लेकर जाना पड़ता है। इससे जिले के लोगों पर अधिक आर्थिक बोझ पड़ता है। एक बार पशु को हिसार ले जाने व वापस लाने के लिए करीब दो हजार रुपये किराया लग जाता है, लेकिन पॉलीक्लीनिक शुरू होने के बाद यह सुविधा जींद में ही मिल सकेगी।
विज्ञापन


ये मिलनी हैं सुविधाएं
पॉलीक्लीनिक शुरू होने पर पशुओं की तमाम गंभीर बीमारी, एक्सरे, सर्जरी, जैसी सुविधाएं होंगी। फिलहाल जिले में पशुओं के एक्स रे की कोई सुविधा नहीं है। वहीं पशुओं की बीमारी के समय होने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए भी जिले में उपकरण नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगत चुके हैं लोग
निडाना गांव में पशुओं में फैली बीमारी के दौरान पशुपालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव में करीब 20 भैंसों की मौत हो गई थी। इस दौरान कई पशुपालकों को अपने पशुओं को इलाज के लिए हिसार ले जाना पड़ा था।

चार साल पहले हुई थी घोषणा
जींद पशु पॉलीक्लीनिक के निर्माण की घोषणा 2012 में तीन जून को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने की थी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ और अब यह काम पूरा हो चुका है, लेकिन करीब एक साल के बाद भी पॉलीक्लीनिक में उपकरण नहीं आए हैं।

मिलेगी सुविधा
आजकल भैंसों की कीमत बहुत अधिक हो गई है। किसान को दूध उत्पादन का ही सहारा है। ऐसे में पशु को कुछ हो जाता है तो, यह बहुत गंभीर होता है। नजदीक ही पशुओं के इलाज की बेहतर सुविधा मिले तो ठीक रहेगा।

- राममेहर, पशुपालक

पशु पॉलीक्लीनिक के भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। अब यहां उपकरण आने हैं, इसके बाद ही इलाज शुरू हो पाएगा। सरकार द्वारा उपकरण भेजे जाने हैं। उपकरणों का इंतजार है।
- डॉ. डीएस नरवाल, उप पशुपालन निदेशक, जींद।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed