फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vehicles running on the road without reflectors are becoming the cause of accidents.

Jind News: बिना रिफ्लेक्टर सड़क पर दौड़ रहे वाहन बन रहे हादसे का कारण

Sat, 16 Dec 2023 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 16 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Vehicles running on the road without reflectors are becoming the cause of accidents.
15जेएनडी15-शहर में बिना रिफ्लेक्टर लगे हुए गुजर रही ट्रॉली। संवाद
जींद। सर्दी के साथ-साथ धुंध भी पड़ने लगी है। इससे खासकर मुख्यमार्गों पर सुबह के समय दृश्यता बहुत ही कम होती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ऐसी स्थिति में सड़कों पर बहुत से वाहन बिना रिफ्लेक्टर व रेडियम टेप के दौड़ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या कामर्शियल वाहनों की है। ज्यादातर वाहनों पर हेडलाइट और टेललाइट तक नहीं है। सड़क दुर्घटनाओं का सबसे ज्यादा कारण बनने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना रिफ्लेक्टर के ही जिले की सड़कों पर तेज गति से दौड़ रहे हैं। हालांकि ट्रैक्टर-ट्राॅली का पंजीयन जिला परिवहन विभाग द्वारा कृषि कार्य के लिए किया जाता है, लेकिन ये सड़कों पर अक्सर व्यावसायिक तौर पर ही दौड़ते नजर आते हैं। हालांकि यातायात पुलिस समय-समय पर ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करती है लेकिन फिर भी ऐसे वाहनों पर रोक नहीं लग रही है।
विज्ञापन


जिले में कहीं रेत, मिट्टी और भूसा लेकर चलने वाले ट्रैक्टर-ट्राॅली से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा भी जिले में बढ़ा है। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पिछले साल यातायात पुलिस ने शहर व मुख्य मार्गों पर किसानों के ट्रैक्टर-ट्राॅली में रिफ्लेक्टर लगाए थे। हालांकि इस बार रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं ताकि सड़क हादसों पर रोक लग सके। फिलहाल किसी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगे हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। ओवर टेकिंग के दौरान ट्रैक्टर के पीछे से आ रहे वाहन के ट्राली से दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


बॉक्स

बिना रिफ्लेक्टर लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में पत्रकार की गई थी जान

23 अक्तूबर देर शाम को नरवाना-समैण रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक कार की भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में कार चालक पत्रकार की मौत हो गई थी जबकि अन्य को चोटें आई थी। इस हादसे का कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे होना था। इन दोनों वाहनों की भिड़ंत आमने-सामने की हुई थी। कार चालक जब ट्रैक्टर क्रॉस कर रहा था तो सामने लाइट लगने के कारण उसे पता नहीं चल पाया था कि ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली भी जुड़ी हुई है। ट्रैक्टर से क्रॉस होने के बाद कार की ट्रॉली से भिड़ंत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो वाहन बिना रिफ्लेक्टर और नंबर प्लेट से सड़कों पर दौड़ रहे हैं, उनके चालान किए जा रहे हैं। धुंध और कोहरे के कारण ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती है। इसलिए वाहन चालकों को खुद जागरूक होते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यातायात पुलिस शहर व मुख्य मार्गों पर वाहनों को रिफ्लेक्टर लगा रही है।


--शमशेर सिंह, प्रभारी, यातायात पुलिस जींद

15जेएनडी15-शहर में बिना रिफ्लेक्टर लगे हुए गुजर रही ट्रॉली। संवाद

15जेएनडी15-शहर में बिना रिफ्लेक्टर लगे हुए गुजर रही ट्रॉली। संवाद

15जेएनडी15-शहर में बिना रिफ्लेक्टर लगे हुए गुजर रही ट्रॉली। संवाद

15जेएनडी15-शहर में बिना रिफ्लेक्टर लगे हुए गुजर रही ट्रॉली। संवाद

15जेएनडी15-शहर में बिना रिफ्लेक्टर लगे हुए गुजर रही ट्रॉली। संवाद

15जेएनडी15-शहर में बिना रिफ्लेक्टर लगे हुए गुजर रही ट्रॉली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed