फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   vehicles overturned three time in mud after rain

बारिश के बाद हुए कीचड़ में तीन जगह पलटे वाहन

Sun, 08 Mar 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
vehicles overturned three time in mud after rain
मिनी बाईपास के नजदीक पलटा ऑटो। - फोटो : Jind
तीन दिन से हो रही बारिश के बाद हुए कीचड़ से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि शहर में लगभग 50 जगह निर्माण कार्य चल रहा है और पानी की निकासी भी नहीं है। निर्माण कार्यों के चलते एक ओर शहर की सड़कों पर कीचड़ रहा, वहीं पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गलियों में पानी भरा रहा। शनिवार को सफीदों रोड पर ट्रैक्टर, काठ मंडी रोड पर ट्रक, वहीं मिनी बाईपास के पास एक ऑटो पलटा। इस दौरान लोगों को मामूली चोटें भी आई। वाहनों के पलटने पर आसपास के लोगों की मदद से वाहन चालकों को बाहर निकाला गया। ऐसे में बारिश के मौसम में शहर के लोगों को निकासी की व्यवस्था मुहैया करवाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के दावों की पोल खोल कर रख दी है। वहीं उचाना में रेलवे रोड पर बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से लोग दिन पर परेशान रहे। महिला कॉलेज से पहले सड़क पर भरे पानी के चलते कॉलेज में आने वाली छात्राओं के साथ-साथ मंडी में आने-जाने वाले लोगों, बस स्टैंड पर आने-जाने वालों को परेशानी हुई। लोगों ने कहा कि यहां पर बारिश के कई दिन बाद तक निकासी नहीं होती है। यह पुरानी मंडी, रेलवे स्टेशन, पुराने बस स्टैंड की तरफ जाने वाला प्रमुख रास्ता है। यहां पर पानी की निकासी हर बार बारिश के बाद नहीं होती है। वाहनों के आने-जाने के दौरान राहगीरों को लगने वाले पानी, कीचड़ के छींटों के चलते कई बार आपस में झगड़ तक हो जाता है। यहां पर पानी की निकासी बारिश के साथ हो ऐसा पुख्ता प्रबंधक प्रशासन करें।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के चलते आ रही परेशानी
शहर भर में निर्माण कार्य चला हुआ है। शहर की मुख्य बड़ी परियोजनाएं हैं। ऐसे में थोड़ा समय लग सकता है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। प्रयास है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरे करवाएं जाएंगे। इससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन

पूनम सैनी, चेयरमैन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed