फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   vegetable market, social distance, mask, lock down, jind

सब्जी मंडी में कम नहीं हो रही भीड़, अब शेड के अलावा अन्य खाली जगह पर भी लगेंगी दुकानें

Sat, 02 May 2020 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
vegetable market, social distance, mask, lock down, jind
सुबह आठ बजे मांसाखौरों के पास लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : Jind
जींद। प्रशासन की सख्ती के बावजूद सब्जी मंडी में भीड़ कम नहीं हो रही है। इसके लिए मार्केट कमेटी ने फैसला लिया है कि सब्जी मंडी में शेड के बाहर खाली जगह पर भी खुदरा सब्जी विक्रेताओं को बैठाया जाएगा, ताकि शारीरिक दूरी का नियम बना रहे।
विज्ञापन

उधर, दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में कोरोना के मामले आने के बाद अब जिला प्रशासन ने जींद की सब्जी मंडी में ऐसे आढ़तियों की जांच शुरू की है, जो दिल्ली या दूसरे राज्यों से सब्जी लाते रहे हैं। इस प्रकार कुल 45 आढ़तियों को सैंपल के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं सब्जी मंडी के प्रधान अवतार कुमरा के अनुसार प्रशासन ने बहुत ही कम लोगों के सैंपल लिए हैं। मंडी में करीब तीन हजार लोग प्रतिदिन काम करते हैं। यदि सभी का सैंपल इस गति से लेते हैं तो एक महीना लग जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी से पांच दिन पहले तक जींद की सब्जी मंडी में फल व सब्जियां आती रही हैं। ऐसे में प्रशासन ने एहतियातन सब्जी मंडी के आढ़तियों की जांच शुरू करवाई है। इनमें वे आढ़ती शामिल हैं, जो या तो दिल्ली या दूसरे राज्यों में गए हैं, या फिर वहां से आने वाले ट्रकों व उनके स्टाफ के संपर्क में आए हैं। इसके लिए सुबह करीब नौ बजे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सब्जी मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंची। यहां पहले से ही आढ़ती एसोसिएशन ने उन लोगों को तैयार रखा, जिनके सैंपल करवाए जाने हैं। ऐसे में एंबुलेंस से आढ़तियों को नागरिक अस्पताल भेजा गया। इनके सैंपल की रिपोर्ट सोमवार तक आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह चार बजे होती है भीड़
अमर उजाला टीम ने शनिवार को मंडी का दौरा किया। सुबह चार बजे सब्जी मंडी में बहुत अधिक भीड़ होती है। सुबह चार से पांच बजे तक आढ़तियों की दुकानों के बाहर तिल डालने तक की जगह नहीं होती। हालांकि पांच बजे तक पुलिस पहुंच जाती है और इसके बाद व्यवस्था बनाई जाती है। सुबह चार बजे गांवों से आने वाले दुकानदार ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मंडी में अंदर तक चले जाते हैं। हालांकि पांच बजे के बाद वाहनों को बाहर ही रोक दिया जाता है। पांच बजे के बाद मंडी में कारोबार करने वाले खुदरा सब्जी विक्रेताओं (मासाखोरों) के पास भीड़ लगती है।
भीड़ कम करने के लिए बनाई है व्यवस्था
मंडी में भीड़ नहीं हो, इसके लिए व्यवस्था बनाई है। शेड के अलावा भी खाली जगह में भी मासाखोरों को बैठाया जाएगा, ताकि शारीरिक दूरी बनी रहे। शनिवार को 45 आढ़तियों के सैंपल करवाए गए हैं। यह नियमित रूप से होते रहेंगे। मंडी में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।

प्रशासन ने देर से ही सही ली है सुध
दिल्ली की सब्जी मंडी में बहुत पहले ही कोरोना के केस मिल चुके हैं। इसके कई दिन बाद ही सही जींद में जांच शुरू की गई है। एक दिन के लिए 45 लोगों के नाम मांगे गए हैं, जो बहुत कम हैं। ऐसे तो अधिक समय लगेगा। प्रशासन को इसमें तेजी लानी चाहिए। आढ़तियों ने काफी सहायोग किया है। जांच के लिए खदु आगे आए हैं।
अवतार कुमरा, प्रधान, सब्जी मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed