जींद। फरवरी में युवा व कपल्स सात दिन अलग-अलग तरह के गिफ्ट देकर वेलेंटाइन डे मनाते हैं। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत तीसरे दिन बाजारों में टेडी बियर की खूब खरीद फरोख्त हुई। बाजार में भी 50 रुपये से 10 हजार रुपये तक के टेडी बियर दुकानों पर सजाए गए।
शहर के मुख्य बाजार स्थित कपूर गिफ्ट गैलरी संचालक सचिन कपूर ने बताया कि बाजार में गिफ्ट खरीदने के लिए युवाओं व कपल्स में ज्यादा क्रेज है। इन दिनों दुकानों की सेल भी ज्यादा बढ़ी है। 25 से 30 हजार रुपये तक के उनके टेडी बीयर बिक चुके हैं। इसके अलावा अन्य दुकानों पर भी इसी तरह से खरीदारों का जोर है। बाजार में टेडी बियर की एक या दो नहीं बल्कि 20 से ज्यादा वैरायटी हैं। इनका साइज और क्वालिटी अलग हैं। सबसे ज्यादा मांग म्यूजिकल टेडी बीयर की है। इसके अलावा डॉल व बेबी, स्पाइडरमैन, डोरेमॉन, मांडा, काछू समेत कई तरह के टेडी बीयर हैं।