फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   UT Jind and Rajiv Gandhi College Uchana in the final.

Jind News: यूटी जींद और राजीव गांधी कॉलेज उचाना फाइनल में

Wed, 30 Sep 2026 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
UT Jind and Rajiv Gandhi College Uchana in the final.
फोटो 29जेएनडी13-कबड्डी में जीत के लिए पसीना बहाते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय में मंगलवार को सीआरएसयू इंटर कॉलेज कबड्डी नेशनल स्टाइल मेन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को रोमांचक मुकाबलों के बाद यूटी जींद और मेजबान राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में यूटी जींद ने सीआरकेसी जींद को 31-13 से हराया। दूसरे मुकाबले में केएम कॉलेज नरवाना ने ग्रीन वैली शाहपुर की टीम को 44-35 से मात दी। तीसरे मुकाबले में मेजबान राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना ने गवर्नमेंट कॉलेज सफीदों को 31-10 से पराजित किया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में गवर्नमेंट कॉलेज जींद और यूटी जींद के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन यूटी जींद ने 40-32 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना और गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना की टीमें आमने-सामने रहीं। मेजबान टीम ने शुरू से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और एकतरफा अंदाज में 34-10 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह पक्की की।

खेलों से होता है व्यक्तित्व का विकास : सहरावत
प्रतियोगिता का शुभारंभ राजीव गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगतवीर सहरावत ने किया। खेल विभाग के निदेशक नरेश देशवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं बल्कि व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए। मेहनत और अनुशासन के साथ खेलेंगे तो लक्ष्य हासिल करना आसान होगा। मौके पर सीनियर लेक्चरर डॉ. राजेश श्योकंद, प्रवीण कुमार, डॉ. उपेश मलिक, हरिओम, प्रोफेसर लाल सिंह, निर्णायक मंडल से मनीराम, कोच रामपाल, कोच संदीप, डॉ. राजपाल ढांडा, मेजर सुरेंद्र, कृष्ण श्योकंद और अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed