फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Update in Doctor murder case at Jind

डॉक्टर हत्याकांड: 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित मां ने पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Sat, 26 Jul 2025 10:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जींद
संवाद न्यूज एजेंसी जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 10:10 PM IST
सार

डॉ. विकास की मां रामरति उर्फ शीला ने बेटे की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर दो दिन में हत्यारों का एनकाउंटर नहीं किया गया तो उनका परिवार सड़क पर उतरेगा।

विज्ञापन
Update in Doctor murder case at Jind
मृतक डॉक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के डॉक्टर बेटे विकास शर्मा की  गुरुवार रात को चाकू घोंपकर हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस आठ हत्या आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा सकी है। वहीं, पानीपत में एक निजी अस्पताल में भर्ती हत्या आरोपी अनिल और हैप्पी के भी बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

विज्ञापन


डॉ. विकास की मां रामरति उर्फ शीला ने बेटे की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर दो दिन में हत्यारों का एनकाउंटर नहीं किया गया तो उनका परिवार सड़क पर उतरेगा। पिता शिवकुमार शर्मा ने आशंका जताई है कि उनके बेटे की हत्या में असंध के एक हिस्ट्रीशीटर का नाम सामने आया है। पुलिस कह रही है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष और शिक्षामंत्री ने परिजनों से की बात

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शनिवार को डॉ. विकास के पिता पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा से फोन पर बात की। उन्होंने शिवकुमार शर्मा को सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। शिक्षा मंत्री रविवार को डॉ. विकास के घर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए हैं। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। दोनों हत्या आरोपी बयान देने में सक्षम नहीं हैं। जल्द ही पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। -कुलदीप सिंह, एसपी, जींद

ये भी पढ़ें: Haryana: दो दोस्तों ने रात में एक साथ पी शराब, फिर अपने घर जाकर लगा लिया फंदा, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed