फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two friends committed suicide in Rewari

Haryana: दो दोस्तों ने रात में एक साथ पी शराब, फिर अपने घर जाकर लगा लिया फंदा, दोनों की मौत

Sat, 26 Jul 2025 09:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कोसली
संवाद न्यूज एजेंसी कोसली Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 09:30 PM IST
सार

दो दोस्तों का एक ही रात में अपने-अपने घर में सुसाइड करने का मामला सामने आया है। दोनों एक साथ बैठकर रात को शराब पी रहे थे और सुबह दोनों के शव अपने-अपने घरों में फंदे पर लटके मिले। 

विज्ञापन
Two friends committed suicide in Rewari
दो दोस्तों ने किया सुसाइड - फोटो : istock

विस्तार

गुडियानी गांव में रहने वाले दो दोस्तों अमन उम्र 22 साल और सागर उम्र 23 साल ने बीती रात एक साथ शराब पी, फिर अपने-अपने घर जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है दोनों बेरोजगार थे और शराब पीने के आदी थे। एक युवक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।

विज्ञापन


कोसली थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि फंदा लगाने वाले सागर की मां सुनीता मायके गई हुई थी। शनिवार सुबह जब वह वापस लौटी तो देखा बेटा फंदे से लटका हुआ है। इस पर महिला ने शोर मचाकर गांव के अन्य लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने सागर के दोस्त अमन की खोजबीन शुरू की। जब लोग अमन के घर पहुंचे तो पता चला वह भी फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि अमन मानसिक रूप से परेशान था। वह अक्सर गली में आने वालों के साथ झगड़ता रहता था। दोनों ने एक ही समय में अपने-अपने घर फंदा लगाया है। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन के माता-पिता का हो चुका था निधन

अमन के माता-पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका था। उसकी दो बहनें हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। घर में अमन के अलावा और कोई नहीं रहता था। उसकी सागर से दोस्ती थी। वहीं, सागर की मां सुनीता दिव्यांग हैं। उनके पति रामकिशन की दो साल पहले 2023 में मौत हो चुकी है। सुनीता का एक 17 साल का भाई भी है। दोनों घटना के समय घर पर नहीं थे।

ये भी पढ़ें: Haryana Crime: अवैध लिंग जांच और गर्भपात का काम करने वाले मां-बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया केस


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed