फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Upaswasthe center lock on the fourth day and hung Krkgagr

खरकगागर उपस्वास्थ्य केंद्र पर चौथे दिन भी लटका रहा ताला

Sat, 21 Jun 2014 01:04 AM IST
Jind
Jind Updated Sat, 21 Jun 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 खरकगागर गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटकने के चौथे दिन शुक्रवार को मामला स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की अतिरिक्त सचिव के समक्ष पहुंचा। अतिरिक्त सचिव ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में राजनीति नहीं करने की नसीहत देकर मामले की जांच डीसी को सौंपी।

नवराज संधू ने कहा कि मामले की निष्पक्षता से जांच करने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने मामले में सोमवार को दोनों पक्षों को लोगों को बातचीत के लिए लघु सचिवालय बुलाया है।
विज्ञापन

एक महिला कर्मचारी पर मरीजों और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर खरकगागर उपस्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की अतिरिक्त सचिव नवराज संधू के समक्ष शुक्रवार को दोनों गुटों ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी मूर्ति देवी के पक्ष में खरकगागर के सरपंच रामकिशन कुंडू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हाडवा और भागखेड़ा गांव के लोगों की आड़ में कुछ कर्मचारियों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला स्वास्थ्य कर्मचारी मूर्ति देवी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर तबादले की मांग की।
दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की अतिरिक्त सचिव ने तल्ख लहजे में दोनों गुटों को स्वास्थ्य सेवाओं पर राजनीति नहीं करने की नसीहत दी।

 नवराज संधू ने कहा कि इस मामले की जांच जींद के डीसी राजीव रतन को देकर कहा कि इसको जल्द से जल्द निपटा लिया जाएगा। अगर उसके बाद भी कोई राजनीति करके स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावित करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

दो संघों की आपसी लड़ाई में पिस रही आम जनता
खरकगागर के उपस्वास्थ्य केंद्र के ताले को लेकर जहां स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी गांव हाडवा, भागखेड़ा के लोगों के साथ स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की अतिरिक्त सचिव नवराज संधू से मिले और महिला स्वास्थ्य कर्मचारी पर कर्मचारियों और आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाकर तबादला करने की मांग की। गांव खरकगागर के सरपंच रामकिशन कुंडू और कर्मचारी महासंघ से संबंधित यूनियन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में महिला स्वास्थ्य कर्मी मूर्ति देवी ने भी अपना पक्ष रखा।


महिला स्वास्थ्य कर्मी मूर्ति देवी ने दी शिकायत में बताया कि यूनियन की राजनीति की आड़ में कर्मचारी उसे परेशान कर रहे हैं। उनके उपस्वास्थ्य केंद्र पर तीन वर्करों का अकेली काम करती हूं। पिछले दिनों साजिश के तहत मेरा वेतन भी कटवा चुके हैं। बीमार होने के कारण सात जून से छुट्टी पर चल रही हूं, लेकिन इसी दौरान यूनियन के कुछ लोगों ने साजिश के तहत उपस्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगवा दिया और झूठे आरोप लगाकर उसके परेशान किया जा रहा है। इसलिए इस मामले की जांच निष्पक्षता से की जानी चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed