फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Up to 75 percent grant will be available for installation of solar light trap

जींद: सोलर लाइट ट्रैप लगवाने पर मिलेगा 75 फीसदी तक अनुदान

Thu, 16 Feb 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 16 Feb 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Up to 75 percent grant will be available for installation of solar light trap
जींद। डीसी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा जिला जींद के किसानों को अपनी फसलों को कीट-पतंगों से बचाने के लिए सोलर एलईडी लाइट ट्रैप पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के मुताबिक हर एक एकड़ में एक सोलर एलईडी लाइट ट्रैप लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि कोई भी किसान अधिकतम 10 एकड़ में लाइट ट्रैप लगा सकता है। किसानों को अधिकतम दस एकड़ में सोलर एलईडी लाइट ट्रैप लगाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से किसानों को अपनी फसल का बचाव करने के लिए दूसरे विकल्पों को अपनाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। इन विकल्पों में लाइट ट्रैप भी शामिल है, जो फसल को बिना नुकसान पहुंचाए सारे कीटों को नष्ट कर देता है। ये कीटनाशकों का एक अच्छा विकल्प है, जिसे किसानों तक पहुंचाने के लिए सरकार कई योजनाएं और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाती है। सोलर एलईडी लाइट ट्रैप एक सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण है। इस उपकरण में सबसे ऊपर सोलर प्लेट लगी होती है, जिसके नीचे लगी बैटरी को दिन के समय चार्ज किया जाता है। इस उपकरण में एक इलेक्ट्रिक रैकेट भी लगा होता है, जिसके ऊपर कई छोटे-छोटे बल्ब भी लगे होते हैं। डीसी ने बताया कि सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान किसी भी नजदीकी अटल सेवा केंद्र से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed