{"_id":"6500af5c158b7a213d01cef4","slug":"university-student-dies-due-to-car-collision-jind-news-c-199-1-sroh1006-5475-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार की टक्कर से विश्वविद्यालय के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार की टक्कर से विश्वविद्यालय के छात्र की मौत
Wed, 13 Sep 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां एक छात्र गांव राजपुरा भैण निवासी टीनू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे छात्र गांव घिमाना निवासी विक्रम को पीजीआई रोहतक भेज दिया।
सीआरएसयू के छात्र राजपुरा भैण निवासी टीनू (26) और घिमाना निवासी विक्रम विश्वविद्यालय में पढ़ने आए थे। टीनू एमए का छात्र था। मंगलवार दोपहर बाद विश्वविद्यालय में पढ़ने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोहाना बाईपास की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देकर अज्ञात चालक कार समेत मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां टीनू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि विक्रम की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों विश्वविद्यालय से बाइक पर अपने घर जा रहे थे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात का चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।