फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   United Kisan Morcha strike continues on 999th day

Jind News: संयुक्त किसान मोर्चे का धरना 999वें दिन भी जारी

Mon, 13 Jan 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha strike continues on 999th day
नरवाना। लघु सचिवालय परिसर में 999 वें दिन भी संयुक्त किसान मोर्चे का धरना अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह की अध्यक्षता में जारी रहा। सोमवार को धरने पर नई राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति के मसौदे को वापस करवाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई और मसौदे की कापियों को जलाया जाएगा।
विज्ञापन

मंच साझा करते हुए मास्टर बलजीत सिंह मांडी ने बताया कि आल इंडिया (एसकेएम) द्वारा दिल्ली में फैसला लिया गया था कि चार जनवरी को टोहाना, हरियाणा और नौ जनवरी को मोगा पंजाब में महापंचायतों का आयोजन किया जाएगा। इसमें आगामी प्रोग्रामों की घोषणा की जाएगी। दोनों महापंचायतों में एसकेएम ने फैसला लिया गया कि 13 जनवरी को नई राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति के मसौदे को वापस करवाने के लिए मसौदे की कापियों को जलाया जाएगा। क्योंकि जिन तीन काले कानूनों को किसानों ने 13 महीने गर्मी–सर्दी व बरसात का सामना करते हुए अपने 750 किसानों की शहादत देकर वापस करवाया था, आज राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति के नाम से उन्हीं तीनों कानूनों को वापस लाया जा रहा है। इसका किसान पुरजोर विरोध करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकला जाएगा। आगामी कोई बड़ा आंदोलन खड़ा करने के लिए 25 जनवरी को दिल्ली में एसकेएम की बैठक बुलाई गई है। इस अवसर पर छोटी, अलबेल सिंह फरैन, मनी राम, सतबीर दबलैन, प्रताप सिंह, निहाल सिंह, बलजिंद्र सिंह, रत्न सिंह, फतेह सिंह, सुरजन, मांगेराम, सतबीर, गंगा सिंह, राम सिंह चहल, रामधारी, बलदेव सिंह, प्रेमा, बदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed