फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   United Kisan Morcha launched 'Teach a Lesson, Save the Country' campaign

Jind News: संयुक्त किसान मोर्चा ने सबक सिखाओ, देश बचाओ अभियान चलाया

Mon, 06 May 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 06 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha launched 'Teach a Lesson, Save the Country' campaign
05जेएनडी18: लोगों को भाजपा के खिलाफ वोट डालने की अपील करते हुए किसानों। संवाद
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चे की टीम ने रविवार को मास्टर बलबीर सिंह राज्य अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के नेतृत्व में भाजपा और उसके सहयोगियों को सबक सिखाओ, देश बचाओ अभियान को जारी रखा। इस दौरान उन्होंने दाता सिंह वाला, हंसडेहर, डिंडोली, पदार्थ खेड़ा, रेवर, गढ़ी आदि का दौरा किया और लोगों से संवाद किया।
विज्ञापन

इस दौरान मास्टर बलबीर ने भाजपा के नेताओं और सरकार से सवाल किया कि सड़क खोदकर व कीलें गाड़कर किसानों को दिल्ली जाने से क्यों रोका, पंजाब हरियाणा के बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने शुभकरण की हत्या क्यों की, आशा और आंगनबाड़ी, सरपंचों, कर्मचारियों, मजदूरों, किसानों को चंडीगढ़ जाकर प्रदर्शन करने से क्यों रोका? क्या उनको चंडीगढ़ जाने का अधिकार नहीं? लखीमपुर खीरी में 5 किसानों और एक पत्रकार को गाड़ी से कुचल कर मौत के घाट उतारने वाले मंत्री को टिकट क्यों? हमारी ओलंपियन खिलाड़ी बेटियों को बालों से घसीटकर शर्मसार करने वालों पर क्या कार्यवाही की गई और उनका यौवन शोषण करने वाले बृजभूषण और संदीप सिंह ने हमारी बेटी महिला कोच के शोषण किया, उन पर कार्यवाही क्यों नहीं? 300 महिलाओं के शोषण के आरोपी पी रेवन्ना को भाजपा का टिकट क्यों? क्या हमें ऐसे लोगों और ऐसी पार्टियों को वोट देना चाहिए। इस अवसर पर डिंपल, कमलेश सच्चा खेड़ा, अनीता कर्मगढ़, भारती ढाकल, रामप्यारी, मास्टर चांद, दलबीर सिंह, सतबीर खरल, अलबेल सिंह, शमशेर सिंह, निहाल सिंह, हवा सिंह, अजमेर सिंह मौजूद रहे।

05जेएनडी18: लोगों को भाजपा के खिलाफ वोट डालने की अपील करते हुए किसानों। संवाद

05जेएनडी18: लोगों को भाजपा के खिलाफ वोट डालने की अपील करते हुए किसानों। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed