फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   United Front's mahapanchayat will be held in Jind on 12th

Jind News: 12 को जींद में होगी संयुक्त मोर्चा की महापंचायत

Sat, 04 Mar 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
United Front's mahapanchayat will be held in Jind on 12th
नरवाना। जाट सदन में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में 20 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया। इसके लिए तैयारियों में जुटने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा। 12 को इसे लेकर जींद में महापंचायत का निर्णय भी हुआ।
विज्ञापन

मास्टर बलबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसान आंदोलन की लंबित मांगों, फसल खरीद की गारंटी व एमएसपी को लेकर बातचीत हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 20 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर किए जाने वाले प्रदर्शन में भाग लिया जाएगा। इसके अलावा 12 मार्च को जींद की जाट धर्मशाला में होने वाली पंचायत में भाग लिया जाएगा। बलबीर सिंह ने बिजली संशोधन कानून वापस लेने, लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड के आरोपी गृहराज्य मंत्री आशीष मिश्र टोनी को बर्खास्त करने की मांग की। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता सत्यवान नैन ने बताया कि जंतर-मंतर पर किए जाने वाले प्रदर्शन में देश भर से किसान शामिल होंगे। इसके लिए गांवों में लोगों को निमंत्रण देने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने सरपंचों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। इस मौके पर कंवरजीत सिंह, अमरजीत मोहड़ी, जोगेंद्र नैन, सुमित दलाल, कुलबीर मलिक, परमजीत सिंह, बारूराम, कुलदीप पुनिया, निर्भय सिंह, रिछपाल नैन, सुरेंद्र, गुरतेज सिंह, दिलबाग मोर, मनी राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed