फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Union members told their problems to the chairman

Jind News: यूनियन के सदस्यों ने चेयरमैन को बताई समस्याएं

Sat, 03 May 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Union members told their problems to the chairman
03जेएनडी26-नपा चेयरमैन को ज्ञापन सौंपते भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य। संवाद
जुलाना। भवन निर्माण कामगार यूनियन कमेटी जुलाना का प्रतिनिधि मंडल मजदूर नेता सुभाष की अध्यक्षता में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संजय जांगड़ा से मिला और लेबर शेड जो समस्याएं हैं उनके समाधान की गुहार लगाई और ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। सुभाष पांचाल ने कहा कि लेबर शेड में मजदूरों के लिए पानी और शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। जुलाना का लेबर शेड 2013 में बना था, जिससे पैसों के अभाव के कारण उसका कार्य पूरा नहीं हो सका। नगर पालिका प्रशासन से मांग है कि शौचालय के लिए सेफ्टी टैंक बनवाकर उनको चालू किया जाए ताकि मजदूरों को कोई दिक्कत नहीं हो। मजदूरों के लिए पानी का प्रबंध किया जाए। मजदूरों के बैठने के लिए 20 सीमेंट वाली कुर्सियां रखवाई जाए। नपा चेयरमैन डा संजय जांगड़ा ने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड को जो काफी समय से 735000 का एस्टीमेट बनाकर भेज रखा है, उसको नगर पालिका की तरफ से रिमाइंडर दोबारा भेजा जाएगा। इससे लेबर साइड का कार्य पूरा हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed