फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Unidentified body found in Barwala Link Canal, yet to be identified

Jind News: बरवाला लिंक नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं

Thu, 11 Jun 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Unidentified body found in Barwala Link Canal, yet to be identified
फोटो 10 नरवाना। शव की दाहिनी बाजू पर शेर जैसा टैटू बना हुआ। स्रोत पुलिस। - फोटो : Police
नरवाना। बरवाला लिंक नहर में गांव ढाकल हेड के पास वीरवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को 72 घंटे तक नागरिक अस्पताल जींद की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास लगातार जारी हैं।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे नहर के पास शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई जहां शव काफी समय पुराना होने के कारण गली-सड़ी अवस्था में मिला।
विज्ञापन

मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। शव की पहचान की जा रही है। मृतक ने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी जिस पर ब्रॉक ब्रिज एलवाईएन न्यू यॉर्क लिखा हुआ है जबकि उसने गहरे नीले रंग की कैपरी पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में काले रंग का कड़ा और दाहिनी बाजू पर शेर जैसा टैटू भी बना हुआ है जो पहचान में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिये के आधार पर मृतक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह सदर थाना नरवाना पुलिस के इन नंबरों 8814011514 या 8814011573 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed