फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Unemployment and crime are increasing under the BJP rule: Jora Singh Doomarkhan

भाजपा के राज में बढ़ रही है बेरोजगारी और अपराध : जोरा सिंह डूमरखां

Thu, 26 Jun 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Unemployment and crime are increasing under the BJP rule: Jora Singh Doomarkhan
26जेएनडी26-जेजेपी द्वारा छात्तर गांव में चलाया गया सदस्यता अभियान। संवाद
उचाना। जजपा द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान के तहत हलके के गांव छात्तर में सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बना जा रहे है। जोरा सिंह डूमरखां ने कहा कि प्रदेश में डिप्टी सीएम रहते हुए दुष्यंत चौटाला ने हर उस वादे को पूरा किया था, जो प्रदेश के मतदाताओं से किया था।
विज्ञापन

आज भाजपा के राज में बेरोजगारी और अपराध बढ़ रहे हैं। हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन हो चुका है तो हर रोज अपराध की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा, जिस दिन कोई हत्या नहीं हो रहा हो।
विज्ञापन

प्रदेश के लोगों में निरंतर बढ़ रही आपराधिक वारदातों से डर का माहौल बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो वादे भाजपा ने किए थे उन वादों को भाजपा ने पूरा नहीं किया है। जिन योजनाओं को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला लेकर आए थे, उन योजनाओं पर ही जींद जिले में कार्य को रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के नेता झूठा श्रेय लेना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश और जींद जिले के मतदाताओं को अच्छी तरह से पता है कि हिसार में जो एयरपोर्ट किसकी देन है। जींद में जो मेडिकल कॉलेज बन रहा है, उसको लेकर किसने प्रयास किए थे। ऐसे कई बड़े प्रोजेक्ट जिन पर काम चल रहा है वह दुष्यंत चौटाला की देन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed