फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Undertrial prisoner dies in suspicious circumstances in district jail

Jind News: जिला जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 24 Mar 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Undertrial prisoner dies in suspicious circumstances in district jail
जींद। जींद जिला जेल में रविवार को एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। कैदी की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर बवाल काटा। साथ ही परिजनों ने कैदी की मौत पर संदेह जताते हुए पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कर्मियों से मृतक के परिजनों का काफी देर तक विवाद होता रहा। बाद में सिविल थाना पुलिस के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। बंदी के शव को खानपुर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है. वहां ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की देखरेख में बंदी का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


अचानक बिगड़ी तबीयत :
रोहतक निवासी चांद (45 साल) साल 2021 में जीआरपी में दर्ज आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में विचाराधीन बंदी था। वो बीते 21 मार्च को जमानत अवधि पूरी होने के बाद वापस जेल लौटा था। रविवार सुबह जेल कर्मियों ने उसे नागरिक अस्पताल लाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधिकारियों का कहना है कि, बंदी चांद की तबीयत अचानक सुबह बिगड़ गई थी। इस पर उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल अधिकारियों ने आशंका जताई है कि चांद की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जताया विरोध : मौत की सूचना पाकर चांद के परिजन भी नागरिक अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने चांद की मौत पर संदेह जताया। साथ ही पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए जेल प्रशासन का विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed