फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uncle cooking food was killed by hitting him on the head with a stick

Jind News: खाना बना रहे ताऊ की सिर पर डंडे से वार कर हत्या

Tue, 17 Jan 2023 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Uncle cooking food was killed by hitting him on the head with a stick
जींद। दुड़ाना गांव में सोमवार की देर रात भतीजे ने खाना बना रहे ताऊ के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दुड़ाना निवासी साहब सिंह (45) सोमवार की देर शाम कैथल से आए और अपने भतीजे अजय के साथ खाना बनाने लगे। इसी दौरान चाचा-भतीजे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान अजय ने वहां रखे डंडे से साहब सिंह के सिर पर कई वार कर दिए जिससे साहब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देनेे के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर अलेवा थाना पुलिस तथा मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई पालाराम ने बताया कि वह खुद जींद में राम कालोनी में रहता है जबकि मां सुनहरी के साथ साहब सिंह गांव दुड़ाना में ही रह रहे थे। उसका तीसरा भाई राज सिंह अपने बच्चों के साथ कैथल में रहता है। मां सुनहरी आंखों के इलाज के लिए जींद आई हुई है जबकि साहब सिंह के पास उनका भतीजा राज सिंह का लड़का अजय आया हुआ था। खाना बनाने के दौरान दोनों की कहासुनी हो गई और अजय ने अपने ताऊ साहब सिंह पर डंडे से वार कर हत्या कर दी। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि पुलिस ने नागरिक अस्पताल जींद में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के बड़े भाई पालाराम की शिकायत पर उनके भतीजे अजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed