फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uncle and neighbor accused of raping a minor

Jind News: चाचा और पड़ोसी युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 28 Jul 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 28 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uncle and neighbor accused of raping a minor
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने नाबालिग लड़की को हांसी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, फिर एक दिन पड़ोसी युवक ने भी नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म करने और धमकी देने के आरोप में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसके रिश्ते में चाचा ने फरवरी में उसे बहकाकर हांसी ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ने उसके साथ दो माह में कई बार दुष्कर्म किया। मार्च में उसके पड़ोसी युवक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने भी जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन तो वह डर के मारे चुप रही, लेकिन बाद में उसने इन घटनाओं के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद हांसी महिला पुलिस थाना में दोनों आरोपियेां के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद जींद महिला थाना पुलिस को जीरो एफआईआर भेज दी है।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्साे एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-मुकेश रानी, प्रभारी, महिला पुलिस थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed