फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Unable to pay water bill due to website problem

Jind News: वेबसाइट में दिक्कत होने के कारण नहीं भर पा रहे पानी का बिल

Mon, 08 Apr 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 08 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Unable to pay water bill due to website problem
08जेएनडी22 : पानी का बिल नहीं जमा होने के कारण परेशान चंद्र सिंह जागलान। संवाद
जींद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों में रहने वाले लोग इस समय पानी के बिल नहीं भरे जाने के कारण काफी परेशान हैं। हुड अधिकारियों के अनुसार बिल भरे जाने वाली वेबसाइट में कोई परेशानी है, जिस कारण बिल नहीं भरे जा रहे हैं। बिल भरने के लिए उपभोक्ता बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। यदि 11 अप्रैल तक उनके बिल जमा नहीं हुए तो इसके बाद उनके खाते में सरचार्ज लग जाएगा। इसको उनको अधिक राशि का भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट निवासी चंद्र सिंह जागलान, राधेश्याम, पुरुषोत्तम ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, यश बैंक, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक को बिल जमा करवाने के लिए अधिकृत किया गया है। इन बैंकों में जब वह लोग पानी के बिल जमा करवाने जाते हैं, बैंक अधिकारी उनको साइट नहीं चलने की बात कहकर वापस लौटा देते हैं। अगले दिन फिर से जाते हैं तो भी यही बात कहते हैं। इस कारण वह बार-बार बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। वह लोग अपनी समस्या को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के भी चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि समय पर पानी का बिल नहीं भरा गया तो उनके खाते सरचार्ज जुड़ जाएगा, जिस कारण उनको और अधिक पैसे जमा करवाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से साइट में दिक्कत चल रही है, इसलिए बिल भरने में समस्या आ रही है। इसको लेकर पंचकूला हेड ऑफिस में बातचीत की है. जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा -अनुज ढांडा, जेई, हुडा।

08जेएनडी22 : पानी का बिल नहीं जमा होने के कारण परेशान चंद्र सिंह जागलान। संवाद

08जेएनडी22 : पानी का बिल नहीं जमा होने के कारण परेशान चंद्र सिंह जागलान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed