फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Umra's team defeated Rajasthan 22-7 in the handball tournament.

Jind News: हैंडबॉल टूर्नामेंट में उमरा की टीम ने राजस्थान को 22-7 से हराया

Sun, 16 Nov 2025 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Umra's team defeated Rajasthan 22-7 in the handball tournament.
15जेएनडी05 : टूर्नामेंट में खेलते हुए ​​​खिलाड़ी। स्रोत कोच। - फोटो : सिंहपुर डेरा बंजारा में आग लगने से जले घर। संवाद
जींद। बीबीपुर में चल रही तीन दिवसीय चौथी ऑल इंडिया हैंडबॉल टूर्नामेंट का दूसरा दिन खिलाड़ियों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को उमरा की टीम ने राजस्थान को 22–7 के अंतर से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

शुरुआत से ही उमरा ने बेहतरीन तालमेल और तेज आक्रमण के दम पर बढ़त बनाई रखी। पहले हाफ में 12–3 की बढ़त हासिल करते हुए टीम ने दबदबा कायम रखा। दूसरे हाफ में भी खिलाड़ियों ने तेजी और रणनीति के साथ खेल दिखाते हुए मुकाबला 22–7 से आसानी से अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट स्थल पर दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ-साथ प्रदेशभर से आए खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मैचों के दौरान दर्शक लगातार तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। शनिवार को हुए अन्य मुकाबलों में भी कई टीमें मैदान में उतरीं जिनमें खिलाड़ियों ने तेज रफ्तार, बेहतर फिटनेस और शानदार रणनीति का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
हैंडबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को हुए मुकाबलों में आर्मी ग्रीन ने रोमांचक खेल दिखाते हुए रेलवे को 23–22 से मात दी। सीमा सुरक्षा बल ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए दनौदा की टीम को 28–22 से पराजित किया। वहीं आर्मी रेड ने उत्कृष्ट रक्षा और तेज आक्रमण के बल पर हरियाणा बी को 20–13 के अंतर से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।

बॉक्स
टूर्नामेंट का आयोजन राजेंद्र सिंह और सतबीर सिंह खेल समिति के तहत किया जा रहा है। समिति सदस्यों ने बताया कि सभी टीमों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं और पूरी प्रतियोगिता खेल भावना के साथ संपन्न करवाई जा रही है। -राजेंद्र, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed