फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Udaan Trust honored women

Jind News: उड़ान ट्रस्ट ने महिलाओं को किया सम्मानित

Sun, 25 Dec 2022 09:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 09:29 PM IST
विज्ञापन
Udaan Trust honored women
सफीदों। सामाजिक संस्था उड़ान ट्रस्ट ग्रुप द्वारा रविवार को वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सावित्री बाई फुले अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिल गुप्ता व अरूण खर्ब ने शिरकत की। वहीं समारोह में भक्ति योग आश्रम से आईं साध्वी मोक्षिता का सानिध्य प्राप्त हुआ। मंच का संचालन मनीषा कुंडू ने किया। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील सोनी और महिला विंग की अध्यक्ष ज्योति थनई ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़ी लड़कियों ने सामाजिक मुद्दों से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। सरला देवी कॉलेज की छात्रा शांभवी, गांव रामनगर की दिव्यांग होनहार छात्रा रवीना, गांव जयपुर की दिव्यांग छात्रा अंशिका, पंक्चर की दुकान चलाकर परिवार को चलाने वाली महिला परी, भाजपा महिला मोर्चा की कविता शर्मा, इंटरनेशनल बॉक्सर सोनिया, किन्नर समाज की अध्यक्ष गंगा महंत, योगा टीचर दर्शना गौतम, सरोज गोयल, मंजू गर्ग अलका सैनी को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। कहा कि महिलाओं के उत्थान और उनमें उत्साहवर्धन करने का संस्था के द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए आयोजन संस्था और उसके पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर अनुपम धनवारियां, शिखा गर्ग, सीमा जैन, ममता जैन, दीपिका, रितिका जैन, नरेश गुप्ता, सुनील बाबू, हरविंद्र मक्कड़, शैलेंद्र अरोड़ा, रवि मलिक, शैलेश अरोड़ा, नवीन कुमार, ओमप्रकाश गांधी, रजत जैन, अनिल शर्मा, शशिभूषण जैन, सतीश पंवार, मनोज जैन, विपुल जैन, अखिल गुप्ता, सुनील बाबू, एसके मित्तल व राकेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed