फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two Youths Suffer Burns Due to Electric Shock Near Patiala Chowk; Referred to PGI

Jind News: पटियाला चौक के पास करंट लगने से दो युवक झुलसे, पीजीआई रेफर

Tue, 28 Apr 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two Youths Suffer Burns Due to Electric Shock Near Patiala Chowk; Referred to PGI
जींद। पटियाला चौक स्थित सदर थाना के पास गली में मंगलवार शाम सबमर्सिबल का तार जोड़ते समय ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों की हालात गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया है। बाद में परिजन उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नरवाना रोड निवासी शुभम (22) और सौरव (22) पटियाला चौक के पास टैक्सी ऑफिस चलाते हैं। मंगलवार की शाम को सबमर्सिबल की तार को जोड़ रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में तार आ गई जिससे तेज स्पार्किंग हुई और दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

2023 में भी चपेट में आने से हो गई थी बच्ची की मौत
साल 2023 में श्याम नगर में ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची अपने मकान के ऊपर छत पर खेल रही थी तभी उसको तार ने अपनी चपेट में ले लिया था। बच्ची का शरीर तार की चपेट में आने से दो हिस्सों में बंट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed