{"_id":"61a11d252f00f05ed01bc2b4","slug":"two-youths-entered-the-bank-to-rob-locker-key-not-found-jind-news-rtk6310042199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में लूटपाट करने घुसे दो युवक, लॉकर की चाबी नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में लूटपाट करने घुसे दो युवक, लॉकर की चाबी नहीं मिली
विज्ञापन
बैंक में घुस कर पिस्तौल के बल पर सफाई कर्मी से स्ट्रांग रूम की चाबी मांगते आरोपी। संवाद
- फोटो : Jind
उचाना। छात्तर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवक लूटपाट के इरादे से जा घुसे। लेकिन स्ट्रांग रूम की चाबी नहीं मिलने के कारण इन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल बैंक में कामकाज का समय सुबह सवा दस बजे शुरू होता है, लेकिन दो युवक करीब साढ़े नौ बजे ही बैंक पहुंच गए। इनमें से एक युवक ने कपड़े से चेहरा ढका हुआ था, जबकि दूसरे ने हेलमेट पहना हुआ था। जिस समय युवक बैंक में दाखिल हुए, सिर्फ सफाई कर्मचारी ही यहां आए हुए थे। ऐसे में बैंक के स्ट्रांग रूम की चाबी बैंक में नहीं थी। यदि पूरा स्टाफ बैंक में होता तो यहां लूट हो सकती थी। बैंक में घुसते ही युवकों ने पिस्तौल दिखाते हुए सफाई कर रहे कर्मचारी से स्ट्रांग रूम की चाबी मांगी, लेकिन चाबी सफाईकर्मी के पास नहीं थी। इस पर युवक करीब दस मिनट के बाद वापस चले गए। बहरहाल पूरे मामले की सूचना शाखा प्रबंधक जयबीर सिंह श्योराण ने पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंक में था करीब तीन लाख रुपये का कैश
छात्तर जींद जिले के बड़ें गांवों में शामिल है। ऐसे में यहां औसत प्रतिदिन करीब 35 लाख रुपये का लेनदेन होता है। हालांकि अब धान का सीजन चल रहा है, ऐसे में प्रतिदिन करीब एक करोड़ रुपये का लेनदेन हो जाता है। हालांकि बैंक में रात को अधिक नकदी नहीं रखी जाती। सुबह बैंक खुलने के बाद यहां नकदी पहुंचाई जाती है। रात को बैंक में करीब तीन लाख रुपये नकदी थी, जो बच गई।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम को तोड़ना मुश्किल
पीएनबी, छात्तर के शाखा प्रबंधक जयबीर सिंह श्योराण ने बताया कि बैंक के स्ट्रांग रूम को तोड़ना बेहद मुश्किल है। लुटेरे सुबह जल्दी आए, उस समय में सिर्फ सफाई कर्मचारी ही थे। यहां स्ट्रांग रूम की चाबी नहीं थी। ऐसे में नुकसान होने से बच गया। बैंक में करीब तीन लाख रुपये की नकदी थी।
उचाना थाना प्रभारी सोमबीर सिंह ढाका ने बताया कि बैंक शाखा प्रबंधक जयबीर सिंह की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। उसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।