फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths attacked after an argument over overtaking

Jind News: ओवरटेक को लेकर कहासुनी के बाद दो युवकों पर हमला

Mon, 07 Sep 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two youths attacked after an argument over overtaking
जींद। सफीदों रोड पर बाईपास के पास ओवरटेक करने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर हमला कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए तीन-चार अन्य युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनोहरपुर निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच सितंबर को निजी काम से जींद आए थे। दोपहर बाद वह अपने दोस्त विनय के साथ स्कूटी पर गांव लौट रहे थे। बाईपास फ्लाईओवर से निकलते समय एक काली स्विफ्ट कार ने उन्हें तेज गति से ओवरटेक किया। इससे दोनों गिरते-गिरते बचे। इस पर उन्होंने कार को रुकवा लिया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, कार चालक नीचे उतरा और कृष्ण से बहस करने लगा। आरोप है कि चालक ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और बाद में कार लेकर वहां से चला गया। इसके बाद कृष्ण और विनय पुल से आगे सफीदों रोड स्थित मार्केट में बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15-20 मिनट बाद आरोपी पांच-छह युवकों को साथ लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि पहले बहस करने वाले युवक के हाथ में धारदार हथियार था। उसने अपने साथियों के साथ दोनों युवकों पर हमला कर दिया। कृष्ण ने संदीप खटकड़, हर्ष अहिरका और अन्य साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में दो को नामजद कर तीन-चार के खिलाफ हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed