फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   'Service is the resolution campaign' will run from September 17 to October 17: Bedi

17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ : बेदी

Mon, 07 Sep 2026 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
'Service is the resolution campaign' will run from September 17 to October 17: Bedi
फोटो 4 नरवाना। सेवा ही संकल्प अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बे
नरवाना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की जनसेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। बेदी को अभियान का राज्य स्तरीय प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 180 स्थानों पर विशेष जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों के अनुभव भी सामने लाए जाएंगे। ‘लाभार्थियों की जुबानी, सामने आएगी बदलाव की कहानी’ थीम के तहत लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेदी ने बताया कि अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष उत्सव आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मिशन इंद्रधनुष सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर से लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार होगा। अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाली महिलाएं भी योजना का लाभ ले सकेंगी, जिससे लाभार्थी महिलाओं की संख्या करीब 17 लाख हो जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार, दिनेश गोयल, सुरेंद्र सरपंच, सुशील शास्त्री, भीम दनौदा, विनय मित्तल, रणधीर कश्यप, मनोज कुमार, संजय बल्हारा और जसवीर नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed