{"_id":"65833700b9f650eca7066b37","slug":"two-youths-arrested-with-illegal-pistol-jind-news-c-199-1-sroh1009-10486-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अवैध पिस्तौल के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अवैध पिस्तौल के साथ दो युवक गिरफ्तार
Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि हैबतपुर रोड पर एक युवक अवैध असलहा के साथ खड़ा हुआ है। जो कहीं जाने का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर लिया। तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान अर्बन इस्टेट निवासी आशीष के रूप में हुई। वहीं सीआईए स्टाफ ने हैबतपुर पुल के निकट जवाहर नगर निवासी संजय को काबू कर उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।