{"_id":"6058dbac8ebc3e8ca45eaaa7","slug":"two-youth-riding-a-bike-robbed-89-thousand-rupees-after-shooting-a-woman-jind-news-rtk601182793","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों ने महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद 89 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो युवकों ने महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद 89 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
पवन कुमारी का फाइल फोटो।
- फोटो : Jind
बुढ़ापा पेंशन बांटने के लिए दुर्जनपुर गांव स्थित पीएनबी से 89 हजार रुपये निकाल कर लौट रही मंगलपुर गांव निवासी 34 वर्षीय पवन कुमारी की नचार खेड़ा के पास बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवकों ने महिला से 89 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला से 89 हजार रुपये और उसका मोबाइल लूटा गया है।
नागरिक अस्पताल में परिजनों ने बताया कि पवन कुमारी पीएनबी की बैंक मित्र थी। वह सुरबरा गांव में बुढ़ापा पेंशन बांटती थी। वह यह काम पांच साल से कर थी। सोमवार को भी वह स्कूटी पर सवार होकर बुढ़ापा पेंशन की राशि लेने के लिए दुर्जनपुर की पीएनबी गई हुई थी। जब वह रुपये निकालकर लौट रही थी तो बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने सुरबरा माइनर के पास पवन कुमारी को रोक लिया और उससे बैग छीनने का प्रयास किया। जब उसने बैग नहीं छोड़ा तो युवकों ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगने से पवन कुमारी वहीं पर गिर गई, जिसके बाद बदमाश उसका बैग लेकर नचार खेड़ा गांव की तरफ फरार हो गए। महिला को गोली मारने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। नरवाना के नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलने के बाद उचाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नरवाना के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पवन कुमारी के देवर नरेश की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पांच साल पहले हो चुकी थी पति की मौत
पवन कुमारी के पति सुरेश की करीब पांच साल सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद पवन कुमारी ही अपनी 13 वर्षीय बेटी जस्सी और 10 वर्षीय बेटे गोलू का पालन-पोषण कर रही थी। उसके पास छह कनाल जमीन है, जिसमें वह खेती करती थी। पवन कुमारी सुरबरा गांव में बुढ़ापा पेंशन बांटती थी, जिससे बच्चों की शिक्षा व घर के अन्य खर्च चल रहे थे। सुरेश व पवन कुमारी की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
महिला को गोली मारकर लगभग 89 हजार रुपये व मोबाइल छीने गए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के देवर नरेश की शिकायत में दो अज्ञात युवकों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। महिला स्कूटी पर सवार थी और गोली उसके सीने में मारी गई है। गोली का खोल भी बरामद कर लिया गया है।
रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी उचाना।
चार टीमें कर रही हैं जांच
यह मामला काफी गंभीर है। इस मामले की सीआईए नरवाना, सदर थाना नरवाना, उचाना थाना पुलिस की चार टीमें जांच कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए खास योजना बनाई जाएगी।
ओपी नरवाल, डीआईजी।

सुरबरा गांव के पास हुई महिला के हत्या के मामले में पोस्टमार्टम की कार्यवाही करती पुलिस। संवाद - फोटो : Jind