{"_id":"6a21ca5fbc86e04a370348b4","slug":"two-wanted-accused-arrested-in-police-encounter-one-sustains-bullet-injury-to-the-leg-jind-news-c-199-1-sroh1006-154547-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
04जेएनडी18-मुठभेड़ के बाद बदमाशों की कार की तलाशी लेती पुलिस। संवाद
- फोटो : महसी के किलोमीटर संख्या 49 पर बन रहा स्पर।
जींद। ईक्कस बाईपास पर वीरवार सुबह एवीटी स्टाफ और दो वांछित आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में आरोपी कुरड़ निवासी तपन के पैर में गोली लग गई जबकि दूसरे आरोपी ऐंचरा कलां निवासी गोवर्धन सफीदों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, दो कारतूस और एक कार बरामद की है।
दोनों आरोपियों सफीदों के ढाबा संचालक शुभम सैनी से मारपीट, रंगदारी मांगने और ढाबा में तोड़फोड़ करने के मामले में वांछित थे।
डीएसपी ऋषभ सोढ़ी ने बताया कि एवीटी स्टाफ को सूचना मिली थी कि दो आरोपी तपन और गोवर्धन कार में बरवाला की तरफ से सफीदों की ओर आ रहे हैं। दोनों आरोपी 25 मई को सफीदों के ढाबा संचालक शुभम सैनी से मारपीट, दस हजार रुपये हफ्ता मांगने और तोड़फोड़ करने के मामले में वांछित हैं।
सूचना के आधार पर ईक्कस गांव के बाईपास स्थित रजबाहा पुल पर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध क्रेटा कार दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा किया लेकिन आरोपियों ने वाहन को कच्चे रास्ते की ओर मोड़कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान कार पत्थर के साइन बोर्ड से टकरा गई।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों आरोपी कार से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा लेकिन एक आरोपी ने फायरिंग कर दी जिसकी गोली बुलेटप्रूफ जैकेट पहने उप निरीक्षक यशबीर को लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। आरोपी तपन के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। दूसरे आरोपी को भी पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह है मामला
25 मई को सफीदों शहर के पानीपत रोड स्थित ढाबा संचालक शुभम सैनी से आरोपियों ने दस हजार रुपये हफ्ता वसूली की मांग की थी। इन्कार करने पर ढाबे में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। आरोपी तपन अपने साथियों के साथ कार में सायरन बजाते हुए ढाबे पर पहुंचा था और खुद को नई अनाज मंडी में दुकान मालिक बताते हुए हर रविवार दस हजार रुपये देने की धमकी दी थी। मामले में पुलिस ने नामजद सहित 7–8 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
वर्जन
घायल बदमाश को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं सदर थाना पुलिस ने एवीटी स्टाफ इंचार्ज यशबीर की शिकायत पर दोनों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -ऋषभ सोढ़ी, डीएसपी, जींद

04जेएनडी18-मुठभेड़ के बाद बदमाशों की कार की तलाशी लेती पुलिस। संवाद- फोटो : महसी के किलोमीटर संख्या 49 पर बन रहा स्पर।