{"_id":"670d6dcdc05cb5656401ca64","slug":"two-shops-were-set-on-fire-village-youth-accused-jind-news-c-199-1-sroh1009-124340-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो दुकानों में लगाई आग, गांव के युवक पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो दुकानों में लगाई आग, गांव के युवक पर आरोप
Tue, 15 Oct 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
जींद। मोरखी गांव में रविवार रात को दो दुकानों में पराली डालकर आग लगा दी गई। इससे उनमें रखा सामान जल गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मोरखी गांव निवासी आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव की चौपाल के साथ बनी दो दुकानों को किराये पर लिया हुआ है। एक दुकान में वह हेयर सैलून चलाता है, जबकि दूसरी में उनका चचेरा भाई बिजेंद्र फास्ट फूड बेचने का काम करता है। रात में दोनों दुकानों की पीछे से दीवार तोड़कर उसमें पराली डालकर आग लगा दी। इसमें दोनों दुकानों में रखा सामान जल गया। घटना का सुबह उस समय पता चला जब वह दुकान पर पहुंचा। जब उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो देर रात को गांव का सतीश तथा दो अन्य युवक दुकानों की तरफ आते और जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आनंद ने आरोप लगाया कि सतीश तथा उसके दोस्तों ने ही उनकी दुकानों में आग लगाई है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने आनंद की शिकायत पर सतीश को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ आग लगाने का मामला दर्ज कर लिया है।