फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two security personnel suspended for negligence in duty

Jind News: ड्यूटी में लापरवाही करने पर दो सुरक्षाकर्मी निलंबित

Fri, 11 Apr 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 11 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two security personnel suspended for negligence in duty
जींद। जिला कारागार से कैदी राकेश के फरार हो जाने के मामले में दो सुरक्षा कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इनमें बैरक इंचार्ज सुभाष और चक्र हवलदार नरेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

साथ ही इस मामले की नियमित जांच भी शुरू हो गई है।
जिला कारागार में किसी कैदी के जेल के सुरक्षा कर्मचारियों की मौजूदगी में और उन्हें भरोसे में लेकर इस तरह जेल ब्रेक कर भागने का यह पहला मामला है। यह गनीमत रही कि जेल की दीवार पर लगी सीढ़ी से राकेश के अलावा कोई और कैदी फरार नहीं हुआ, नही तो जेल की दीवार से इस तरह सीढ़ी लगाए जाने से बड़ी संख्या में कैदी फरार हो सकते थे।
विज्ञापन

जिला कारागार से मंगलवार की रात को कैदी राकेश फरार हो गया था। पंजाब के खनौरी के बनारसी गांव का राकेश जींद सीआईए स्टाफ पुलिस पार्टी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात को जेल की बिजली गुल हो गई थी। उसे ठीक करने के बहाने वह सीढ़ी लगाकर जेल की दीवार से कूद कर भाग निकला था।
दो जून 2022 को दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर जींद के खटकड़ टोल प्लाजा के पास जींद सीआईए स्टाफ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें सीआईए पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा था। इसमें बनारसी गांव का राकेश और सोनू शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed